

संस्था के मुख्य सदस्य

डॉ अखिलेश कुमार मिश्र
अध्यक्ष

डॉ सीमा गुप्ता
महामंत्री

डॉ शोभा दीक्षित " भावना"
अपरिहार्य पत्रिका संपादक
संस्था के पदाधिकारी एवं सदस्य
(क) अध्यक्ष-1
(ख) वरिष्ठ उपाध्यक्ष-1
(ग)उपाध्यक्ष-2
(घ) महामंत्री-1
(च) संगठन मंत्री-2
(छ) प्रचार मंत्री-1
(ज) साहित्य मंत्री-1
(झ) संयुक्त मंत्री-3
(ट) कोषाध्यक्ष-1
(ठ) अंकेक्षक (आडीटर)-1
(ड) कार्यकारिणी सदस्य-18
वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान, मुख्य भवन, कक्ष सं0-119 ब, भूतल, गेट नं0-9 के निकट, उ0प्र0 सचिवालय, हज़रतगंज, लखनऊ-226001, फोन-0522-2213943, द्वारा उत्तर प्रदेश के राज्यकर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मियों एवं हिन्दीतर भाषा-भाषी प्रदेशों के राज्यकर्मियों को पुरस्कृत करने की शासन की योजना के अन्तर्गत देवनागरी लिपि में लिखित उत्तर प्रदेश की भाषाओं/बोलियों में साहित्यिक सेवाओं के लिए राज्यकर्मियों हेतु 12 पुरस्कार, सेवानिवृत्त राज्यकर्मियों हेतु 04 पुरस्कार एवं अहिन्दी भाषा-भाषी प्रदेशों/केन्द्र शासित प्रदेशों के राज्यकर्मियों हेतु 02 पुरस्कार तथा फारसी लिपि में लिखित उर्दू भाषा में साहित्यिक सेवाओं के लिए राज्यकर्मियों हेतु 04 पुरस्कार एवं सेवानिवृत्त राज्यकर्मियों हेतु 02 पुरस्कार दिये जाते हैं। उक्त भाषाओं/बोलियों में दीर्घकाल तक साहित्यिक सेवा करने वाले तथा गद्य या पद्य की प्रकाशित मौलिक कृतियों के लिए 1,00,000.00 रुपये के पुरस्कार प्रदान किये जाते हैं। इस हेतु उत्तर प्रदेश सरकार/ हिन्दीतर भाषा-भाषी प्रदेशों /केन्द्र शासित प्रदेशों के अन्तर्गत नियमित या तीन वर्ष से (पद के लिये निर्धारित वेतनक्रम में) लगातार कार्य करने वाले साहित्यकार सरकारी कर्मियों एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सेवानिवृत्त कर्मियों से निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टियाँ आमंत्रित करती है।
संस्था का उद्देश्य
स्मृतिपत्र के अनुसार राज्य कार्मिकों में मौलिक साहित्य का संवर्धन एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से साहित्यिक सेवा।
राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान के महत्वपूर्ण साहित्य कार्यक्रम
वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम में दिए जाने वाले पुरस्कारों के नाम
1- पंडित महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार
2- भगवती चरण वर्मा पुरस्कार
3-सुमित्रानंद पंत पुरस्कार
4-भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार
5-अमृतलाल नागर पुरस्कार
6-डॉक्टर विद्यानिवास मिश्र पुरस्कार
7-श्यामसुंदर दास पुरस्कार
8-जयशंकर प्रसाद पुरस्कार
9-डॉ शिवमंगल सिंह सुमन पुरस्कार
10-गया प्रसाद शुक्ल सनेही पुरस्कार
11-डॉ हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार
12-रामधारी सिंह दिनकर पुरस्कार
13-मिर्जा असद उल्लाह खान गालिब पुरस्कार
14- फिराक गोरखपुरी पुरस्कार
15- अमीर खुसरो पुरस्कार
16- अकबर इलाहाबादी पुरस्कार
17- प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार
18- शिव सिंह सरोज पुरस्कार
19- बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार
20- कवयित्री महादेवी वर्मा पुरस्कार
21- मीर तकी मीर पुरस्कार
22- जोश मलीहाबादी पुरस्कार
23- शरत चंद्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार
24- सुब्रमण्यम भारतीय पुरस्कार
साहित्यिक सेवा हेतु साहित्य गौरव पुरस्कार वितरण कार्यक्रम-
संस्थान में सहयोग करने वाले एवं अपरिहार्य पत्रिका में लिखने वाले साहित्यकारों को संस्थान द्वारा साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया जाता है। जिसमें रुपए 5100 की धनराशि के साथ अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह से 24 साहित्यकारों को सम्मानित किया जाता है।
वृत्तचित्र लोकार्पण कार्यक्रम
इस साहित्यिक कार्यक्रम के अंतर्गत सुप्रसिद्ध राज्य कार्मिक साहित्यकार के जीवन गतिविधियों एवं साहित्यिक सेवा पर वृत्तचित्र का निर्माण एवं लोकार्पण प्रत्येक वर्ष संस्थान द्वारा किया जाता है।
साहित्यिक प्रतियोगिता का आयोजन एवं पुरस्कार कार्यक्रम
संस्थान द्वारा कहानी,लेख,कविता से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। जिसमें 18 राज्य कार्मिक साहित्यकार विजेताओं को निर्धारित धनराशि के साथ प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाता है।
कवि मंच
संस्थान द्वारा इस कार्यक्रम के अंतर्गत कवि सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जिसमें संस्थान के पदाधिकारियों के साथ बाहरी कवियों को भी स्थान दिया जाता है। कवि मंच पर काव्य पाठ करने वाले कवियों को निर्धारित धनराशि,अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया जाता है।
साहित्यिक सेमिनार कार्यक्रम
ज्वलंत मुद्दों पर संस्थान द्वारा समय-समय पर सेमिनार कार्यक्रम का भी आयोजन करता है ।जिसके अंतर्गत संस्थान के पदाधिकारियों एवं देश के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों द्वारा व्याख्यान दिया जाता है। इस कार्यक्रम के व्याख्यान साहित्यकार को प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र से सम्मानित किया जाता है।
काव्य गोष्ठी
संस्थान द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय बुधवार को शाम 6:00 बजे से 8:00 तक काव्य गोष्ठी का आयोजन कराया जाता है। जिसमें संस्थान के पदाधिकारियों के साथ अन्य साहित्यकारों द्वारा भी काव्य पाठ किया जाता है।
दूरदर्शन पर प्रसारित साहित्य सरिता कार्यक्रम
संस्थान द्वारा दूरदर्शन के सेटेलाइट के प्रसारण सेवा पर आधे घंटे के स्लाट के लिए साहित्य सरिता कार्यक्रम का प्रसारण किया जाता रहा है।उक्त कार्यक्रम के अभी तक 117 एपिसोड प्रसारित किए जा चुके हैं।
ऑनलाइन चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम
संस्थान द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से साहित्यिक सेवा करने के क्रम में चर्चा परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत कोरोना काल में भारतीय साहित्य महोत्सव का आयोजन किया गया।वही समय-समय पर महत्वपूर्ण दिवस पर विशिष्ट साहित्यकारों का साक्षात्कार कार्यक्रम भी कराया जाता रहा है।
अपरिहार्य पत्रिका का प्रकाशन
संस्थान की अपरिहार्य पत्रिका का प्रकाशन त्रैमासिक आधार पर किया जाता है।अपरिहार्य पत्रिका में कविता के लिए लेखकों को ₹500 की धनराशि तथा लेख के लिए ₹1000 की धनराशि प्रदान कर संस्थान द्वारा सम्मानित किया जाता है। अपरिहार्य पत्रिका में महत्वपूर्ण योगदान के लिए साहित्य गौरव पुरस्कार भी प्रदान किया जाता है।
साप्ताहिक साहित्यिक कार्यक्रम
संस्थान द्वारा ज्वलंत मुद्दों पर साप्ताहिक गोष्ठियों का आयोजन भी समय-समय पर आयोजित किया जाता है। जिसमें संस्थान के पदाधिकारियों के साथ राज्य कार्मिक साहित्यकार प्रतिभाग करते हैं।
वार्षिक पुरस्कार हेतु प्रविष्टि का प्रारूप
- साहित्यकार का नाम, पद एवं कार्यालय का नाम एवं पता:
- जन्मतिथि एवं सेवानिवृत्ति की तिथि:
- पद का नाम एवं उक्त पद पर कार्य करने की अवधि:
- पद एवं तिथि जब से नियमित नियुक्ति हुई या स्थायीकरण हुआ:
- निवास एवं पत्र-व्यवहार का पता:
- क्या नियमित नियुक्ति या स्थायीकरण या 3 वर्षों से लगातार कार्यरत होने का प्रमाण पत्र संलग्न है?
यदि हाँ, तो प्रमाण पत्र देने वाले अधिकारी का नाम एवं कार्यालय का पता: - साहित्यिक उपलब्धियाँ आवश्यक विवरण सहित:
मैंने पुरस्कारों से संबंधित नियमों का अध्ययन कर लिया है एवं पुरस्कार समिति /संस्थान द्वारा पुरस्कारों के चयन के संबंध में जो निर्णय लिए जाएंगे वह मुझे मान्य होंगे।
कर्मचारी का नाम, हस्ताक्षर एवं दिनांक
मोबाइल/टेलीफोन नम्बरआवश्यक: कृपया अपनी साहित्यिक उपलब्धियां ,प्रकाशित पुस्तकें एवं अन्य विवरण 6-6 प्रतियों में अवश्य संलग्न करें।
(1) साहित्यकार का नाम:
(2) जन्म तिथि एवं सेवानिवृत्ति की तिथि:
(3) सेवानिवृत्ति के समय पद, कार्यालय का नाम एवं पता:
(4) सेवा में नियुक्ति/नियमितीकरण/स्थायीकरण की तिथि:
(5) (क) पेंशनधारक होने का प्रमाण- पेंशन प्रपत्र तथा कोषागार द्वारा जारी परिचय-पत्र:
(राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित फोटो प्रति संलग्न करें)
(ख) अधिकारी का नाम एवं कार्यालय का पता जिसके द्वारा पेंशन प्रपत्र/परिचय-पत्र जारी किया गया है।
(6) निवास स्थान एवं पत्र-व्यवहार का पता:
(आधार कार्ड अथवा आई0डी0 की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित फोटोप्रति संलग्न करें।)
(7) साहित्यिक उपलब्धियाँ आवश्यक विवरण सहित:
(8) मैंने पुरस्कारों से संबंधित नियमों का अध्ययन कर लिया है एवं पुरस्कार समिति /संस्थान द्वारा पुरस्कारों के चयन के संबंध में जो निर्णय लिए जाएंगे में मुझे मान्य होंगे।
दिनांक….. कर्मचारी का नाम एवं हस्ताक्षर ,मोबाइल ,टेलीफोन नंबर
आवश्यक: कृपया अपनी साहित्यिक उपलब्धियाँ, प्रकाशित पुस्तकें एवं अन्य विवरण 6-6 प्रतियों में अवश्य संलग्न करें।
- पुस्तक का नाम:
- लेखक का नाम, पद, कार्यालय का नाम एवं पता:
- पुस्तक की विधा/विषय एवं भाषा/बोली का नाम:
- प्रकाशन का वर्ष:
- प्रकाशक का नाम और पता:
- यदि संशोधित संस्करण है तो क्या 60 प्रतिशत से अधिक सामग्री अप्रकाशित है?
- पद का नाम एवं उक्त पद लगातार कार्य करने की अवधि:
- जन्म तिथि एवं सेवानिवृत्ति की तिथि:
- पद एवं तिथि जब से नियमित नियुक्ति हुई या स्थायीकरण हुआ:
- निवास एवं पत्र-व्यवहार का पता:
- क्या नियमित नियुक्ति, स्थायीकरण या लगातार 3 वर्ष से कार्यरत होने का प्रमाण-पत्र संलग्न है यदि हाँ, तो प्रमाण-पत्र जारी करने वाले अधिकारी का नाम, पद एवं कार्यालय का पता:
(12)मैंने पुरस्कारों से संबंधित नियमों का अध्ययन कर लिया है एवं पुरस्कार समिति संस्थान द्वारा पुरस्कारों के चयन के संबंध में जो निर्णय लिए जाएंगे वह मुझे मान्य होंगे।
कर्मचारी का नाम, हस्ताक्षर एवं दिनांक
मोबाइल/टेलीफोन नम्बर
आवश्यक: कृपया अपनी साहित्यिक उपलब्धियां, प्रकाशित पुस्तकें एवं अन्य विवरण 6-6 प्रतियों में अवश्य संलग्न करें।
(1) पुस्तक का नाम:
(2) लेखक का नाम:
(3) जन्म तिथि एवं सेवानिवृत्ति की तिथि:
(4) सेवानिवृत्ति के समय पद, कार्यालय का नाम एवं पता:
(5) सेवा में नियुक्ति/स्थायीकरण/नियमितीकरण की तिथि:
(6) पुस्तक की विधा/विषय एवं भाषा/बोली का नाम:
(7) प्रकाशन का वर्ष:
(8) प्रकाशक का नाम और पता:
(9) यदि संशोधित संस्करण है तो क्या 60 प्रतिशत से अधिक सामग्री अप्रकाशित है?:
(10) (क) पेंशनधारक होने का प्रमाण- पेंशन प्रपत्र तथा कोषागार द्वारा जारी परिचय-पत्र:
(राजपत्रित अधिकारी द्वारा प्रमाणित फोटो प्रति संलग्न करें)
(ख) अधिकारी का नाम एवं कार्यालय का पता जिसके द्वारा पेंशन प्रपत्र/परिचय-पत्र जारी किया गया है।
(11) निवास स्थान एवं पत्र-व्यवहार का पता:
(आधार कार्ड या वोटरआई0डी0 की सत्यापित फोटो प्रति संलग्न करें।)
(12) मैंने पुरस्कारों से संबंधित नियमों का अध्ययन कर लिया है एवं पुरस्कार समिति /संस्थान द्वारा पुरस्कारों के चयन के संबंध में जो निर्णय लिए जाएंगे वे मुझे मान्य होंगे।
कर्मचारी का नाम, हस्ताक्षर एवं दिनांक
मोबाइल/टेलीफोन नम्बर
आवश्यक: कृपया अपनी प्रकाशित पुस्तक एवं अन्य विवरण अवश्य 6-6 प्रतियों में संलग्न करें।
नाम………………………………..
(1) साहित्यकार का नाम, पद एवं कार्यालय का नाम एवं पता:
(2) हिन्दीतर भाषा-भाषी प्रदेश का नाम
(3) जन्म तिथि एवं सेवानिवृत्ति की तिथि:
(4) पद का नाम एवं उक्त पद पर कार्य करने की अवधि:
(5) पद एवं तिथि जब से नियमित नियुक्ति हुई या स्थायीकरण हुआ:
(6) निवास एवं पत्र-व्यवहार का पता:
(आधार कार्ड अथवा वोटर आई0डी0 की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित फोटो प्रति संलग्न करें)
(7) नियमित नियुक्ति या स्थायीकरण या 3 वर्ष से लगातार कार्यरत होने का प्रमाण-पत्र। प्रमाण-पत्र देने वाले अधिकारी का नाम एवं कार्यालय का पता (कृपया अधिकारी की मोहर सहित प्रमाण-पत्र संलग्न करें):
(8) साहित्यिक उपलब्धियाँ आवश्यक विवरण सहित:
(9) मैंने पुरस्कारों से संबंधित नियमों का अध्ययन कर लिया है एवं पुरस्कार समिति /संस्थान द्वारा पुरस्कारों के चयन के संबंध में जो निर्णय लिए जाएंगे वे मुझे मान्य होंगे।
कर्मचारी का नाम, हस्ताक्षर एवं दिनांक
मोबाइल/टेलीफोन नम्बर
आवश्यक:- कृपया अपनी साहित्यिक उपलब्धियाँ प्रकाशित पुस्तकें एवं अन्य विवरण 6-6 प्रतियों में संलग्न करें। प्रमाण-पत्र आदि हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।
(1) पुस्तक का नाम:
(2) हिन्दीतर भाषा-भाषी प्रदेश का नाम का नाम
(3) लेखक का नाम, पद, कार्यालय का नाम एवं पता:
(4) पुस्तक की विधा/विषय एवं भाषा/बोली का नाम:
(5) प्रकाशन का वर्ष:
(6) प्रकाशक का नाम और पता:
(7) यदि संशोधित संस्करण है तो क्या 60 प्रतिशत से अधिक सामग्री अप्रकाशित है:
(8) पद का नाम एवं उक्त पद पर लगातार कार्य करने की अवधि:
(9) जन्म तिथि एवं सेवानिवृत्ति की तिथि:
(10) पद एवं तिथि जब से नियमित नियुक्ति हुई या स्थायीकरण हुआ:
(11) निवास एवं पत्र-व्यवहार का पता:
(आधार कार्ड अथवा वोटर आई0डी0 की राजपत्रित अधिकारी द्वारा सत्यापित फोटो प्रति संलग्न करें)
(12) नियमित नियुक्ति या स्थायीकरण या 3 वर्ष से लगातार कार्यरत होने का प्रमाण-पत्र। प्रमाण-पत्र देने वाले अधिकारी का नाम एवं कार्यालय का पता (कृपया अधिकारी की मोहर सहित प्रमाण-पत्र संलग्न करें):
(13) मैंने पुरस्कारों से संबंधित नियमों का अध्ययन कर लिया है यही बात है एवं पुरस्कार समिति/संस्थान द्वारा पुरस्कारों के चयन के संबंध में जो निर्णय लिए जाएंगे वे मुझे मान्य होंगे।
कर्मचारी का नाम, हस्ताक्षर एवं दिनांक
मोबाइल/टेलीफोन नम्बर
आवश्यक:- कृपया अपनी साहित्यिक उपलब्धियाँ प्रकाशित पुस्तकें एवं अन्य विवरण 6-6 प्रतियों में संलग्न करें। प्रमाण-पत्र आदि हिन्दी या अंग्रेजी भाषा में प्रस्तुत किये जा सकते हैं।